फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नौकरी दिलाने के बहाने दो लाख ठगे

Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या जोन के आदेश पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जैतपुर क्षेत्र के गढ़वलपुर निवासी सिकंदर गौड़ ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2018 में भीटी क्षेत्र के चंदापुर निवासी अजय शर्मा ने निजी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। सिकंदर को नौकरी नहीं मिली तो उसने पैसे मांगे। आरोप है कि अजय ने उसे जान से मारने की धमकी दी। भीटी थाने में शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें