फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रधानाध्यापक समेत दो को निलंबन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर के निरीक्षण में विद्यालय बीते दिनों बंद पाए जाने के मामले में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक पर निलंबन की तलवार लटक गई है। बीईओ की संस्तुति के बाद बीएसए ने दोनों को तीन दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर शैलजा मिश्रा ने 22 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय बनहवा का दोपहर 12 बजे निरीक्षण किया तो विद्यालय बंद मिला था। वहां तैनात शिक्षा मित्र रीता देवी एक प्रशिक्षण में गई थीं। जबकि प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार व सहायक अध्यापिका शहनाज बानोंं के अनुपस्थित रहने को लेकर कोई सूचना नहीं थी। इसे गंभीर मामला मानते हुए बीईओ ने पूरे प्रकरण को बीएसए को लिखित रूप से अवगत कराया।
बीएसए बीपी सिंह ने इसे घोर लापरवाही व स्वेच्छाचारिता मानते हुए नोटिस जारी कर 30 अगस्त तक अपना स्पष्टीकरण विधिवत साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कहा कि ऐसा न करने पर निलंबन की एकतरफा विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें