फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: स्कॉर्पियो की टक्कर से दो छात्राएं घायल

Thu, 16 Feb 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर कस्बे के पास गुरुवार को तेज रफ्तार स्काॅर्पियो वाहन ने साइकिल से जा रही दो छात्राओं को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। जबकि साइकिल स्काॅर्पियो में फंसकर करीब एक किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के मंझरिया गांव की रहने वाली किरन (19) व रेनू (18) नर्सिंग का कोर्स कर रही हैं। गुरुवार दोपहर दोनों एक ही साइकिल से घर लौट रही थीं। शहर के बाहर पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार स्काॅर्पियो वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे किरन व रेनू सड़क पर गिरकर घायल हो गईं और उनकी साइकिल साइकिल स्काॅर्पियो में फंसकर घिसटने लगी।
बाजारवासियों ने देखा तो स्काॅर्पियो को रोकने के लिए दौड़ाया। इस पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। करीब एक किलोमीटर बाद साइकिल स्काॅर्पियो से छूटी। मगर स्कार्पियो सवार लोग वाहन समेत भाग निकले। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें