फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू में नहा रहे दो दोस्त डूबे, तीन बचाए गए

Tue, 26 Mar 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के कम्हरियाघाट पर होली में नहाने गए पांच दोस्त नदी में बह गए। इनमें से डूबने से दो की मौत हो गई, जबकि तीन को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन


आलापुर तहसील के कम्हरियाघाट पर होली पर्व का उल्लास मनाने के लिए क्षेत्र के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सोमवार दोपहर बाद पहुंचे। इन सभी ने करीब दो वर्ष पहले जहांगीरगंज सीएचसी के अंतर्गत अलग-अलग हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ के संविदा पद पर काम संभाला था। होली में फोन पर हुई वार्ता के बाद सभी साथी घाट पहुंच गए।
वहां वे सभी नहाने के दौरान सरयू नदी के गहरे पानी में चले जाने के कारण बहने लगे। इससे हड़कंप मच गया। घाट पर मौजूद लोगों ने आवाज लगाया तो बगल स्थित पुल से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक फौरन वहां तक आए। इस बीच पानी में बह रहे राजस्थान निवासी सिंहपुर सेंटर पर तैनात इंद्रजीत ने स्थानीय लोगों की मदद से न सिर्फ खुद को संभाला वरन इसके बाद एक डंडे का सहारा देकर नदी में बह रहे आलापुर तहसील के बभनपुरा निवासी नरवा पीतांबरपुर में तैनात सीएचओ अंकित सिंह को बचा लिया।
विज्ञापन

पुल से गुजर रहे युवकों ने इस बीच नदी में उतरकर मैनपुरी निवासी देवरिया पूरनपुर में तैनात सीएचओ देवेंद्र को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि राजस्थान प्रांत के जयपुर निवासी पुष्पेंद्र (32) को जब तक निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, मथुरा निवासी बड़ागांव में तैनात सीएचओ हिमांशु (27) का शव काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को मिला।
एसडीआरएफ ने ढूंढा हिमांशु का शव
सोमवार को घटना की जानकारी होते ही एसडीएम सदानंद, सीओ रामबहादुर सिंह, डिप्टी सीएमओ आशुतोष सिंह, तहसीलदार पदमसेन श्रीवास्तव, जहांगीरगंज सीएचसी प्रभारी डाॅ उदयचंद व राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंच गए। हिमांशु की जानकारी न मिल पाने पर प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद लेने का फैसला किया। इस पर मंगलवार सुबह नौ बजे करीब अयोध्या से डेढ़ दर्जन एसडीआरएफ कर्मी यहां पहुंच गए। लगभग छह घंटे तक चले अभियान के दौरान एसडीआरएफ ने हिमांशु का शव खोज निकाला। मौके पर मथुरा से आए हिमांशु के पिता जयकिशन व बड़े भाई प्रमोद के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

रोते-बिलखते शव के साथ गए परिजन
पुष्पेंद्र राजस्थान का रहने वाला था। अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री व पत्नी के साथ वह यहां रहता था। हादसे के बाद बेसुध हो जा रही पत्नी को संभालना लोगों के लिए कठिन हो जा रहा था। देर रात अन्य परिजन भी यहां पहुंच गए। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद अत्यंत गमगीन माहौल में शव को राजस्थान के लिए भेज दिया। रोते बिलखते परिजनों को देख पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें