अंबेडकरनगर। सीएमओ के निरीक्षण में सोमवार को सीएचसी बसखारी में दो चिकित्सक व छह अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही एक चिकित्सक के विलंब से आने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
सीएमओ डॉ. राजकुमार सुबह लगभग दस बजे निरीक्षण करने पहुंचे तो सीएमओ को दो चिकित्सक व छह अन्य कर्मचारी नदारद मिले। इसमें डॉ. रानी सिंह, स्टाफ नर्स सुमन, शिखा, डेंटल हाइजेनिस्ट अनिल वर्मा, एचसीओ अभय प्रताप, सुधांशु त्रिपाठी व डॉ. विजय बहादुर शामिल रहे। इस पर सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा। इस बीच विलंब से पहुंची डॉ. रजनी सनचान को फटकार लगाई। कहा कि यदि दोबारा इस प्रकार की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)