अंबेडकरनगर। मौसम का मिजाज बदलने के साथ जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। मंगलवार को मरीज जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे दो लोग डेंगू पीड़ित मिले। गत दिनों चार लोग डेंगू पीड़ित मिले थे।
जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे दो मरीजों की चिकित्सकों की जांच कराई। डॉ. योगेश ने बताया कि जांच रिपोर्ट से पता चला कि दोनों व्यक्तियों में डेंगू के लक्षण मिले। उनकी जांच करने के बाद दवा दी गई है। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल में अब तक छह लोग डेंगू से पीड़ित होकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में आ चुके हैं।