जलालपुर। क्षेत्र के जौकाबाद स्थित सतगुरु कबीर आश्रम में रविवार को दो दिवसीय सत्संग समारोह की शुरुआत हुई। यह आयोजन संत कबीर के जन्मदिवस के अवसर पर किया जा रहा है। पहले दिन ही आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत महात्मा पहुंचे। कार्यक्रम में अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर और गोंडा सहित कई जिलों से साधु-संत शामिल हुए। महंत बाबा अनुराग दास ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज को सत्य, सेवा और सद्भाव की दिशा में प्रेरित करना है। दूसरे दिन भी विभिन्न सत्रों में प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संवाद