अंबेडकरनगर। डेंगू के प्रकोप के बीच गुरुवार को कोरोना से पीड़ित दो नए मरीज सामने आए। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना के जिला प्रभारी डॉ. आशुतोश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को टांडा व बसखारी में एक-एक नागरिक कोरोना पॉजीटिव मिला। इन दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार दोनों संक्रमितों पर पैनी नजर रखे हुए है।