अंबेडकरनगर। जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चे झुलस गए। जानकारी के अनुसार गांव में रविवार अपराह्न बाद आगम (8) पुत्र रामजीत और अवनीश (9) पुत्र रंगीलाल छत पर जाकर पतंग उड़ा रहे थे। इसी बीच पतंग की डोर हाईटेंशन तार से छू जाने से वे दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अवनीश की हालत गंभीर होने से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।