बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी क्षेत्र में किशोरी के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आठ वर्ष बाद आरोपी अजय निषाद और शंकर निषाद को सोमवार को पुलिस ने कोतूपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2017 में संदिग्ध हालात में किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। बीते छह अक्तूबर को पुलिस ने किशोरी को ढूंढ लिया था। इसके बाद अपहरण में अजय निषाद व शंकर निवासीगण कोतूपुर केवटाही का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।