फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हर संबंध का आधार होना चाहिए सत्य और समर्पण

Sun, 08 Feb 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के उद्धवपट्टी मद्धुपुर में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को भगवान कृष्ण विवाह का वर्णन किया गया। प्रवाचक विद्यांशु महाराज ने बताया कि जीवन में प्रेम का अर्थ केवल भावनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि त्याग और समर्पण भी है।सच्चे संबंध वही होते हैं, जिनमें स्वार्थ नहीं बल्कि निष्ठा होती है। कर्तव्य और मर्यादा का पालन करते हुए भी प्रेम और भक्ति संभव है। भक्ति का मार्ग सरल नहीं, लेकिन वह आत्मिक शांति प्रदान करता है। अच्छे मित्र वही होते हैं, जो जीवन में सही मार्ग दिखाएं।कथा के दौरान भगवान कृष्ण के विवाह प्रसंग को क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रवाचक ने बताया कि यह प्रसंग धर्म, मर्यादा और कर्तव्य का प्रतीक है। जीवन में हर संबंध का आधार सत्य, समर्पण और दायित्व होना चाहिए। कथा के दौरान उद्धव और गोपियों के संबंध का भी उल्लेख किया गया। प्रवाचक ने बताया कि जब उद्धव मथुरा से वृंदावन पहुंचे तो उन्होंने गोपियों के निश्छल प्रेम और भक्ति को देखा। उस प्रेम की गहराई ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वे छह महीने तक वृंदावन में ही रुक गए। कृष्ण विवाह प्रसंग के साथ-साथ सुंदर झांकी की प्रस्तुति भी की गई। झांकी में विवाह से जुड़े दृश्य, वेशभूषा और मंच सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर केसरीनंदन त्रिपाठी, विनय सिंह, आनंद दीपक सिंह, उमेशदत्त, हनुमान प्रसाद, राहुल, रिंकू मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें