फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीच सड़क पर 16 घंटे खड़ा रहा ट्रक, आवागमन बाधित

Sun, 07 May 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर सूरापुर बाजार में शुक्रवार देर शाम खराब हुआ मौरंग लदा ट्रक 16 घंटे तक खड़ा रहा। पुलिस की लापरवाही से शनिवार दोपहर तक आम लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम एक ट्रक मौरंग लादकर टांडा की तरफ जा रहा था। सूरापुर बाजार में उसका एक्सेल टूट गया। इससे ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। जानकारी के बावजूद पुलिस ने इसे हटवाने का प्रयास तक नहीं किया और न ही वाहन चालकों को हादसे से बचाने का कोई वैकल्पिक प्रबंध किया गया। शनिवार दोपहर बाद ट्रक में आई खराबी को ठीक कराया जा सका। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। स्थानीय नागरिक पंकज, राधेश्याम व शिवेंद्र समेत अन्य राहगीरों ने भी पुलिस व परिवहन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें