अंबेडकरनगर। अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर जीएसटी भवन के पास शुक्रवार दोपहर बाद आम का पेड़ धराशायी हो गया। बीच सड़क पर पेड़ गिरने से अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ तो बिजली के दो पोल और ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर बाद पेड़ काटकर किनारे कर दिया गया। इससे आवागमन सुचारु हो गया। वहीं, खामी दुरुस्त होने पर करीब छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद