अंबेडकरनगर। बाढ़ से प्रभावित टांडा तहसील क्षेत्र के माझा उलटहवा गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 58 मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
बीते दिनों सरयू नदी के बढ़े जलस्तर का सबसे अधिक प्रभाव टांडा तहसील क्षेत्र के माझा उलटहवा गांव में हुआ था। दरअसल यह गांव तीन तरफ से नदी से घिरा हुआ है। इस बीच गांव में संचारी रोगों को फैलने से रोकने व बीमार ग्रामीणों का इलाज करने के लिए एसडीएम दीपक वर्मा के निर्देश पर रविवार को गांव में चिकित्सकों की टीम ने शिविर लगाया। डॉ. पंकज के नेतृत्व में फार्मासिस्ट मसलाहुद्दीन, मोहम्मद आजाद, अंबेश, रामदयाल की टीम ने 58 मरीजों का उपचार किया। इसके अलावा 158 पशुओं का भी इलाज किया गया।