फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 100 संविदा चालकों की भर्ती करेगा परिवहन निगम

Fri, 27 Sep 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम आने वाले दिनों में बसों के संचालन में वृद्धि करने जा रहा है। इसी को देखते हुए जिले में 100 संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। अक्तूबर माह में तीन तहसील क्षेत्र में कैंप लगाकर चालकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम कार्यालय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिवहन सेवा को बढ़ावा देने के लिए नवंबर में जिले को 40 से अधिक नई मिनी बसों की सौगात मिलने वाली है। इनके संचालन के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम ने 100 संविदा चालकों की भर्ती करने का लक्ष्य अकबरपुर डिपो को दिया है। इसी क्रम में डिपो कार्यालय ने तीन तहसील क्षेत्र में कैंप लगाकर भर्ती करने की योजना बनाई है। चार अक्तूबर को बस स्टेशन टांडा, पांच को तहसील जलालपुर व छह अक्तूबर को अकबरपुर में कैंप लगाकर संविदा चालकों का चयन किया जाएगा।
टेस्ट के लिए भेजा जाएगा कानपुर व रायबरेली
अभ्यर्थियों के कक्षा आठ उत्तीर्ण होने के साथ उनकी लंबाई पांच फिट तीन इंच के अलावा दो वर्ष पुराना व्यावसायिक चालक का लाइसेंस होना अनिवार्य है। एआरएम सीवी राम ने बताया कि मौजूदा समय में डिपो से 70 बसों का संचालन होता है। इनके संचालन के लिए 135 चालक हैं। इनमें 36 नियमित तो 99 संविदा पद पर हैं। 100 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। वे आने वाली बसों के संचालन के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे। कहा कि जिले में कागजातों के सत्यापन के बाद टेस्ट के लिए सभी को कानपुर व रायबरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
संविदा पद पर चयन के बाद चालकों को माह में 24 दिन ड्यूटी करनी होगी। 6500 किमी बस संचालित करने पर 15,285 रुपये दिए जाएंगे। लगभग 17 लाख का बीमा होगा। रात्रि में दूसरी जगह रुकने पर 61 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। परिवार को निशुल्क आने जाने के लिए वर्ष में पांच पारिवारिक पास की सुविधा होगी। वर्ष में 14 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें