केदारनगर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के गिरधरामऊ गांव ट्रांसफार्मर फुंकने से डेढ़-दो सौ लोगों की बिजली आपूर्ति हफ्ते भर से ठप है। इस गांव को ऐनवा विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास लगा ट्रांसफार्मर एक हफ्ते पहले जल गया था। इस बारे में उपकेंद्र पर सूचना देने के हफ्ते भर बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। गर्मी में बिजली के बिना लोगों काे काफी परेशानी हो रही है। जेई रामनयन का कहना है कि दूसरा ट्रांसफार्मर जल्द लगवाया जाएगा।