सिलावट गांव में जलता ट्रांसफार्मर।
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय उपकेंद्र के सिलावट गांव में बुधवार रात एक ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब पांच सौ की आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए भी जूझना पड़ा। देर शाम तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका था।
ग्रामीणों के अनुसार 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक धू-धूकर जलने लगा। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आसपास की झाड़ियों में भी आग लग गई। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने हादसे की जानकारी उपकेंद्र के अधिकारियों को दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद हो सकी। ट्रांसफार्मर के जलने से लगभग पांच सौ आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ़
जेई को सूचना देने के बाद भी बृहस्पतिवार शाम तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका। इससे लोगों को शाम तक भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। पेयजल के लिए भी लोग परेशान रहे। जेई प्रवेेश निषाद ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।