अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा द्वारा की गई तबादले की कार्रवाई में तीन निरीक्षकों को थाने की कुर्सी गवानी पड़ी। थानाध्यक्ष सम्मनपुर को न्यायालय की सुरक्षा में भेज दिया गया, जलालपुर कोतवाल विजेन्द्र शर्मा व आलापुर थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र क्राइम ब्रांच में तैनात कर दिए गए। एसपी के पीआरओ रहे चन्द्रभान सिंह यादव मालीपुर थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।
एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने मंगलवार देररात थानाध्यक्षों समेत 20 उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। इसमें सम्मनपुर थानाध्यक्ष रमाकांत प्रजापति को थाने से हटाकर न्यायालय की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया।
न्यायालय की सुरक्षा में तैनात रहे निरीक्षक वीर बहादुर सिंह को बेवाना थाना प्रभारी, हंसवर थानाध्यक्ष जेपी सिंह को सम्मनपुर, जलालपुर कोतवाल विजेन्द्र शर्मा को क्राइम ब्रांच, मालीपुर एसओ संतकुमार सिंह को जलालपुर कोतवाली, आलापुर थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र को क्राइम ब्रांच, जहांगीरगंज थानाध्यक्ष श्रीनिवास पाण्डेय को आलापुर, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सूबेदार यादव को एसपी पीआरओ, एसपी पीआरओ रहे चन्द्रभान सिंह यादव को मालीपुर थानाध्यक्ष बनाया गया।
थानाध्यक्ष विजय प्रजाप तिवारी को जहांगीरगंज, इब्राहिमपुर एसओ प्रमोद कुमार सिंह को हंसवर, अहिरौली एसओ प्रदीप सिंह को इब्राहिमपुर, महरुआ थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव को अहिरौली, एनटीपीसी चौकी प्रभारी गजेन्द्र विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष महरुआ बनाया गया है।
इसके अलावा डायल 112 के प्रभारी रामराज को क्राइम ब्रांच, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रमेशचन्द्र यादव को डायल 112 प्रभारी, लहटोरवा पुलिस चौकी प्रभारी शत्रुघ्र यादव को एनटीपीसी चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन में तैनात एसआई नासिर कुरैशी को लहटोरवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। किछौछा चौकी प्रभारी अमरनाथ यादव को थाना कटका व बसखारी थाने के उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव को किछौछा चौकी प्रभारी बनाया गया है। उधर सीओ अकबरपुर के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद भीटी सीओ सुरेश कुमार मिश्र को सीओ सिटी बना दिया गया है। सीओ पुलिस लाइन रुकमिणी को एक बार फिर से भीटी सर्किल का चार्ज सौंपा गया।