फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण

Thu, 12 Mar 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण व प्रसार योजना के तहत पशु चिकित्सा अधिकारियों और पैरावेट्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। नोडल अधिकारी डिप्टी सीवीओ डॉ. बद्रीनाथ पाठक ने प्रशिक्षण की रूपरेखा और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर डिप्टी सीवीओ आलापुर डॉ. संजय पांडेय, पशु चिकित्सा अधिकारी कमालपुर पिकार डॉ. श्रीनिवास यादव ने बकरी पालन, भेड़ पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन, सहभागिता योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें