फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ दिन बाद फिर से शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आठ दिन बाद एक बार फिर से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। तीन अप्रैल से ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था। मंगलवार से ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ तो रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही भीड़-भाड़ नजर आई। यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर लखनऊ रेल मार्ग पर रुदौली व सोहावल में दोहरीकरण काम के चलते अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली गंगा सतलज, सरयू यमुना, दून एक्सप्रेस, ओखा द्वारिका, मऊ आनंदविहार, जम्मूतवी, साबरमती व सियालदह, कैफियात, कोटा पटना, ओखा गोहाटी आदि ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया था। इससे अलग अलग शहरों तक जाने के लिए यात्रियों को समस्याएं हो रही थीं। इस बीच मंगलवार को एक बार फिर से संबंधित ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया। इससे यात्रियों ने राहत महसूस की।
दिल्ली जाने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आनंदविहार एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे दोस्तपुर निवासी जियालाल ने कहा कि मुझे पांच अप्रैल को ही दिल्ली जाना था लेकिन ट्रेन नहीं आ रही थी। आरक्षित टिकट निरस्त कराना पड़ा था। अब तत्काल टिकट निकलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुआ संचालन
जिन ट्रेनों का रूट डायवर्जन था उनका सुचारु रूप से संचालन प्रारंभ हो गया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। - जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें