फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेलर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत

Thu, 12 Oct 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर-मालीपुर मार्ग पर जाफरगंज के पास हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-मालीपुर मार्ग पर जाफरगंज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर साइकिल से मंदिर पर फूल चढ़ाने जा रहे माली की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के सिसानी अखई निवासी रामलौट सैनी (62) बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से कजरी गांव स्थित मंदिर पर फूल चढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में जाफरगंज के पास सामने से आए ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें