अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगामी एक जनवरी से 31 जनवरी तक यातायात माह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस साल सड़क हादसों की संख्या में कमी लाने के लिए प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिल रही है। इस बार चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान में सभी ब्लैक स्पाॅट ठीक कराने और वहां सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस और शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा विभाग छात्र-छात्राओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएगा। एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पहले सप्ताह लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद वाहनों की जांच की जाएगी।