फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: व्यापारियों ने उठाई रोशनी, सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Sun, 21 Dec 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के रफीगंज में शनिवार देर शाम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबे रफीगंज बाजार में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। अंधेरा होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। रफीगंज चौकी के पास चार दिन पहले एक दुकानदार का चार पहिया ठेला चोरी हो गया। व्यापारी इंद्रपाल पांडेय, ताज मोहम्मद, हरिचंद यादव व राजितराम ने कहा कि रोशनी की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ठंड के मौसम में चोरों की सक्रियता बढ़ने से बाजार में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इस दौरान बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी चर्चा हुई, ताकि चोरी और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही व्यापारियों ने जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों पर नाराजगी जताई और नियमित सफाई की मांग की। व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। इस दौरान दिनेश गुप्ता, अंशुमान, चंद्रेश, अजय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें