फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ा बुजुर्ग, पुलिस ने उतारा

Mon, 03 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा बुजुर्ग। 
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। भूमि विवाद के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुजुर्ग भीमसेन सोमवार दोपहर बिजली की हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। रामनगर नरसिंहपुर गांव निवासी भीमसेन ने टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हाे गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह समझाकर भीमसेन को टॉवर से नीचे उतारा। थाना प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि भीमसेन का अपने भाई से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। इस मामले को राजस्व विभाग की टीम देख रही है। इस मामले में कार्रवाई न होने की बात कहते हुए भीमसेन दो हफ्ते पहले भी बिजली की हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया था। अधिकारियों ने उसे समझाकर नीचे उतारा था। सोमवार को वह एक बार फिर गांव में लगे टॉवर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें