फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर तक के विद्यालयों में आज अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिनों से हो रही तेज बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इसके चलते स्कूलों से लेकर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच जिला प्रशासन ने बारिश को देखते हुए इंटर तक के स्कूलों में 16 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। कभी तेज बारिश होती, तो कभी यह दौर थम जाता। देर शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश का असर यह रहा कि जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य छोटी-बड़ी बाजारों में लगभग पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
दरअसल ग्रामीण क्षेत्र से लोगों ने खराब मौसम के चलते बाजारों की तरफ रुख नहीं कर किया। इसी का नतीजा रहा कि समय से पहले ही दुकानदार दुकानें बंद कर घर चले गए। सुबह से हुई बारिश का प्रतिकूल प्रभाव यह रहा कि स्कूल व कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रही। सरकारी व निजी कार्यालयों में भी कर्मचारियों की उपस्थिति प्रभावित हुई। बारिश से कई जगह जलभराव की भी समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें