फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिए आय बढ़ाने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर प्रसार सुधार आत्मा योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलामंत्री अभय सिंह मोनू ने किसान हित में सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। जनपद सलाहकार खाद्य सुरक्षा मिशन अनुज कुमार सिंह ने जैविक खेती करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ संतोष सिंह ने कहा कि किसान खेती के साथ ही बागवानी भी करें। दूध का व्यवसाय करने के साथ ही मछली पालन करें, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। कहा कि कृषि कार्यों के साथ किसान इसे लघु उद्योग के रूप में शुरू कर सकते हैं। जैविक विधि से खरपतवार नियंत्रण करते हुए कीट एवं रोग नियंत्रण करने की जानकारियां दीं। जिला सलाहकार अनुज कुमार सिंह ने दलहन व तिलहन फसल की बोआई करने पर विशेष जोर दिया।
किसान सुनीता, लीलावती, राधिका, अशोक सिंह, कृष्णमनि, रामवृक्ष, सिराजुद्दीन सहित 55 किसानों को लाही व तोरिया बीज की मिनी किट सौंपी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कनौजिया, गोदाम प्रभारी संजीव शैलेश, मुकेश यादव, अरुण गुप्त व मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें