फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: छात्राओं को दिए परीक्षा में सफल होने के टिप्स

Fri, 10 Feb 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। शिक्षकों ने छात्राओं को परीक्षा में सफल होने के लिए टिप्स दिए।
विज्ञापन





मुख्य अतिथि अतुलांजनेय महाविद्यालय पूरनपुर के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं से कहा कि वे विषयों को पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ें। साथ ही विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों को भी आधार बनाकर तैयारी करें। परीक्षा को लेकर अनावश्यक दबाव न लें।




प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह ने छात्राओं से कहा कि सफलता व असफलता के दबाव से बाहर निकल परीक्षा की तैयारी करें। प्रयास बेहतर होगा तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन





इससे पहले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं को जूनियर ने उपहार देकर सम्मानित किया व परीक्षा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पुष्पावती सिंह, किस्मत यादव, एकता, मंजू, गीता, तरुण पांडेय, गिरिजेश, लक्ष्मण सिंह, गीता वर्मा व त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें