अंबेडकरनगर। डीआईओएस के निरीक्षण में मंगलवार को दो इंटर कॉलेजों में तीन शिक्षक नदारद मिले। बिना किसी सूचना के गैरहाजिर तीनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षकों की उपस्थिति परखने के लिए मंगलवार को डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने जिले के इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। मालीपुर स्थित बाबा बरुआदास इंटर कॉलेज पहुंचे डीआईओएस ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके साथ मोतीलाल इंटर कॉलेज मालीपुर में एक शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर थे। डीआईओएस ने तीनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।