अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक-बालिका वर्ग में क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़ में आयोजित होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसके लिए अयोध्या मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। इसमें समर्थ प्रताप सिंह, आर्यन पटेल, अभिनव योगी शामिल हैं। प्रतियोगिता पांच से सात अक्तूबर को अलीगढ़ में खेली जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि मंडल की टीम का चयन हो गया है। टीम में अंडर 15 के 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें जिले के तीन खिलाड़ी हैं।