फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेवाना सीएचसी में तीन चिकित्सक व फार्मासिस्ट नदारद, कटा वेतन

Tue, 08 Oct 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
9 बेवाना सीएचसी में कर्मचारियों से जानकारी लेते सीएमओ। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समय से अस्पताल न पहुंचने कि शिकायत पर सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार ने बेवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन चिकित्सक व एक फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। कहा कि जवाब संतोषजनक न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेवाना सीएचसी पर चिकित्सक के देर से आने की शिकायत पर सोमवार को सीएमओ डाॅ. राजकुमार सुबह 10:20 पर अस्पताल पहुंचे। वहां कोई चिकित्सक नहीं मिला। कुछ देर बाद डॉ. आरपी यादव और स्टाफ नर्स सरिता पाल पहुंचीं। इस पर उन्हें फटकार लगाई। काफी देर तक रहने के बाद भी चिकित्सक डॉ. नूर अहमद, डॉ. इंद्रेश यादव, आयुष चिकित्सक डॉ. शशिबाला व फार्मासिस्ट सगिर अहमद बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। वहां उस समय तक 15 से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
एक मरीज ने बताया कि इस अस्पताल में डाॅक्टर के आने और जाने का कोई समय नहीं होता। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित चिकित्सक व फार्मासिस्ट का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इससे पहले सीएमओ ने सोनगांव स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया तो एएनएम अनीता देवी मौजूद नहीं मिलीं। इनका भी एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। यहां स्थित आरोग्य मंदिर के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें