फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रिवॉल्वर के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। अवैध रूप से रिवाॅल्वर रखने व चोरी की मोबाइल के साथ पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली कि बाजार में तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। पुलिस टीम के साथ दबिश देकर काकरापार निवासी अमन दूबे, हेमराज पुर (घोसियाना) के साहिल व माधवपुर के मो. कैफ को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक अवैध रिवाॅल्वर, कारतूस, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद हुआ है। अमन दूबे व साहिल के खिलाफ राजेसुल्तानपुर में चोरी का मुकदमा पहले से ही दर्ज है जबकि मो. कैफ के विरुद्ध जहांगीरगंज के अलावा राजेसुल्तानपुर सहित आजमगढ़ व संतकबीरनगर के धनघटा थाने में विभिन्न धाराओं में आपराधिक केस दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव के तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें