केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहे पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर है।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहे पर टांडा से अयोध्या की तरफ जा रही अज्ञात पिकअप ने शनिवार रात बाइक सवार तीन युवकों को सामने से टक्कर मार दी। इसमें रमेश कुमार 33 निवासी भड़सारी, संतोष कुमार 35 व चंद्र प्रकाश निवासी करीमपट्टी को चोटें आईं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी टांडा भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे पहले एंबुलेंस कर्मियों के देर से पहुंचने पर कर्मी पीड़ित परिजनों पर भड़क गए। बताया जाता है कि घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। संवाद