फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। कपड़े की दुकान से नकदी व साड़ी चुराने वाले तीन चोरों को भीटी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की साड़ी व नकद भी बरामद हुआ। जरूरी प्रक्रिया के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के मोहम्मद मुस्तकीम ने एक दिन पहले रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने सेनपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान कर रखी है। शनिवार रात किसी समय आए चोर दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए। इसके बाद वहां से 11 साड़ी व कुछ नकदी उठा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी थी।
इस बीच सोमवार को पुलिस टीम ने थरिया कला स्थित प्रशिक्षण संस्थान के निकट से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान भीम पांडेय निवासी कानपुर दुबकैला मुस्तफाबाद, प्रभात शर्मा निवासी सिंगवनपुर पुरुषोत्तम पट्टी थाना अहिरौली व अभिषेक पांडेय निवासी काजीपुर गाडर थाना गोशाईगंज के रूप में हुई। सीओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने सेनपुर स्थित दुकान से चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया है। उनके कब्जे से 11 साड़ी व 10,500 रुपये भी बरामद हुए। जरूरी प्रक्रिया के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें