फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चालक को जान से मारने की धमकी, चार पर केस

Sat, 01 Feb 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के विवीपुर गांव निवासी अवनीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे उनका कार चालक बरियावन चौराहा निवासी अमर जीत कपूरी शहर कोतवाली के मेहमदपुर आया था। लौटते समय बरियावन चौराहे पर पहुंचा था। तभी वहां मौजूद सम्मनपुर थाने के इश्वरपुर निवासी आसू सिंह, रोहन सिंह, देवकांत यादव और अजीत सिंह अज्ञात उसे रोक लिया। इसके बाद उससे विवाद करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसको पीटा। अवैध पिस्टल लहराते हुए जान से मार डालने की धमकी देने लगे। स्थानीय लोगों को आता देख सभी भाग निकले। तब से उनका चालक दहशत में है। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें