फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निर्दलीयों की धमक ने बढ़ाई प्रमुख दलों की धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में निर्दलीयों की धमक ने प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा रखी हैं। मतगणना के बाद नतीजा आने से पहले तक निर्दल प्रत्याशियों की मजबूत पकड़ की खासी चर्चाएं हैं। अकबरपुर व टांडा नगर पालिका परिषद के साथ ही राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशियों के बेहतर प्रदर्शन ने मुकाबले को और रोचक बना रखा है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना की तरफ हैं। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों में जहां एक दूसरे से आगे निकलने की चिंता है वहीं उनकी परेशानी का सबब कई जगह निर्दलीय प्रत्याशी भी बने हुए हैं। इसमें टांडा नगर पालिका परिषद मुख्य रूप से शामिल है। वहां दूसरे स्थान पर बीते चुनाव में रहीं निर्दल प्रत्याशी शबाना नाज ने इस बार सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। मतदान के बाद जो फीडबैक आए हैं वह प्रमुख दलों के लिए उत्साहित करने वाले नहीं हैं।
इसी तरह अकबरपुर नगर पालिका में दो निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा व नाजरीन बेगम की दमदार मौजूदगी ने चुनाव को खासा रोचक बना रखा है। चुनाव का परिणाम इन्हीं दो निर्दलीयों के प्रदर्शन पर टिका हुआ है। यही हाल राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत का भी है। यहां भी दो निर्दलीय प्रत्याशियों की दमदार मौजूदगी ने सपा, बसपा व भाजपा प्रत्याशियों की चिंता बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें