अंबेडकरनगर। मालीपुर के कोठीभार निवासी गोवर्धन ने बताया कि कुसुम योजना के तहत अपने खेत में तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। यही सोलर पंप खेतों की सिंचाई का साधन था। छह सितंबर देर रात अज्ञात चोर सोलर पैनल खोल ले गए। सात सितंबर सुबह 5.30 बजे जब खेत की सिंचाई करने पहुंचे, तो सोलर पैनल गायब देख दंग रह गए। पुलिस को तहरीर देने के दो दिन बाद भी चोरी का केस नहीं दर्ज किया जा सका है। ग्रामीण दिनेश कुमार, अनिल सिंह, सुधीर आदि ने आक्रोश जताया है। इंस्पेक्टर स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है।