अंबेडकरनगर। जिला न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थायी लोक अदालत के लिए संविदा आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे वादकारियों को सहूलियत मिलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेश कुमार मौर्य ने बताया कि आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, एडीआर भवन से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदन उसी दिन शाम 5 बजे तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। इनकी तैनाती होने से कामकाज में सहूलियत भी मिलेगी।