अंबेडकरनगर। जलालपुर पहुंचे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने शनिवार को यहां कहा कि पीडीए को जनता ने नकार दिया है। भाजपा पर दंगा कराने के आरोपों को हास्यापद बताते हुए कहा कि सच तो यह है कि सपा ही दंगा कराती आई है। यही उसका चरित्र है। संभल की घटना दुखद है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। संभल कांड को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और बड़े बहुमत के साथ वापसी करेगी। (संवाद)