टांडा/सुलेमपुर(अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के भेकवा गांव में चोरों ने शनिवार रात एक घर में घुसकर हजारों के जेवरात व डेढ़ लाख नकद पार कर दिया। गांव निवासी इश्तियाक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल की रात चोर उनके घर में घुस गए। इसके बाद आलमारी व एक बक्से का ताला तोड़ दिया। वहां रखा पांच हजार रुपये नकद, सोने का हार, सोने की बाली समेत कई अन्य आभूषण व डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा ले गए। तहरीर के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, इसके बाद केस दर्ज कर लिया। (संवाद)