टांडा (अंबेडकरनगर) थाना क्षेत्र हंसवर के नौरहनी घाट पर सेल्फी लेने गया युवक मंगलवार शाम सरयू नदी में डूब गया। बताया जाता है कि आरिबपुर निवासी फैसल (23) मंगलवार शाम दोस्तों के साथ नदी किनारे सेल्फी लेने गया था। इसके बाद वह अकेले नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान एक नाविक ने उसे मना किया कि जिधर जा रहा है उधर गहराई है। इसके बावजूद वह आगे बढ़ गया और कुछ ही देर में डूब गया। एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि जाल आदि के जरिए तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। (संवाद)