जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में सोमवार को एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। घटना संजय गौड़ और उनकी पत्नी रिंकी से जुड़ी है, जो नगर के पश्चिमी इलाके के निवासी हैं। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में करीब 11:00 बजे प्रसव हुआ, जहां एक साथ दो लड़कियों और एक लड़के का जन्म हुआ। नवजातों में दो बच्चियों में से एक का वजन 1 किलो 200 ग्राम और दूसरी का 1 किलो 300 ग्राम है, जबकि लड़के का वजन भी लगभग 1 किलो 200 ग्राम है। डॉ. अनामिता सिंह ने बताया कि जच्चा और तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार स्वास्थ्य परीक्षण में लगी है।