फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद में फहराया गया दो बार तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न जब अधिशाषी अधिकारी व नगर परिषद अध्यक्ष ने अलग अलग ध्वजारोहण कर दिया।
विज्ञापन

हुआ यह कि आठ बजे के बाद सबसे पहले अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने नगर परिषद कार्यालय पर झण्डा फहरा दिया। इसके कुछ ही पल बाद वहां नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त पहुंचीं। उन्होंने देखा कि ध्वजारोहण हो चुका है, तो नाराजगी जताई। इसके बाद वे अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वहां से चली गईं। कर्मचारियों से कहा कि जरूरी प्रबंध किया जाए, मैं कुछ देर बाद वापस आऊंगी।
बाद में वापस लौटकर वे फिर से नगर परिषद कार्यालय पहुंची। इसके बाद अध्यक्ष ने भी वहां बाकायदा फिर से वही ध्वज फहराया। इस बारे में ईओ ने कहा कि ध्वजारोहण के समय अध्यक्ष उपस्थित नहीं थीं। उनका इंतजार किया गया। इसके बाद मैंने ध्वजारोहण कर दिया।
विज्ञापन

उधर अध्यक्ष का कहना था कि मैंने ईओ से कहा था कि मैं तिरंगा यात्रा के एक कार्यक्रम से होकर पहुंच रही हूं। जब मैं वहां पहुंची, तो वहां ध्वजारोहण हो चुका था। तिरंगा तो सम्मान का प्रतीक है। उसे जितनी बार फहराया जाए, गर्व का एहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें