फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वयं पोर्टल से छात्रों की पढ़ाई हुई आसान

Sun, 23 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर(अंबेडकरनगर)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का ऑनलाइन साधन स्वयं पोर्टल डिजिटल शिक्षा का मजबूत माध्यम बन गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कोचिंग की कमी से जूझ रहे छात्रों को यह प्लेटफॉर्म घर बैठे बेहतर मार्गदर्शन दे रहा है। इस पोर्टल पर विद्यार्थियों को सभी प्रमुख विषयों की वीडियो क्लास, ई-बुक, प्रैक्टिस प्रश्न, असाइनमेंट और बोर्ड पैटर्न के मॉडल पेपर मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विषयवार अध्यायों के अनुसार अध्ययन करने से परीक्षा की तैयारी अधिक प्रभावशाली हो रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य रण विजय राव ने बताया स्वयं पोर्टल छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मुफ्त और सरलता से मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें