फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दुरुस्त कराई गई

Sat, 11 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। गोमती नदी के किनारे मौजूद जफरापुर गांव के पार्क में लगी आंबेडकर प्रतिमा बृहस्पतिवार रात क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी, तो आक्रोशित हो उठे। बाद में ग्राम प्रधान के सहयोग से प्रतिमा दुरुस्त करा दी गई। पुलिस ने भी मौके की स्थिति का जायजा लिया। करीब एक साल पहले आंबेडकर पार्क में यह प्रतिमा लगाई गई थी। जन सहयोग से लगाई गई यह प्रतिमा अनुसूचित जाति की बस्ती के पास है। ग्राम प्रधान रवि मिश्र ने बताया कि प्रतिमा को दुरुस्त करा दिया गया है। गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें