फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 और होम्योपैथिक चिकित्सालयों के लिए भी भूमि की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित 16 राजकीय होम्योपैथिक अस्पतालों को जल्द ही अपना भवन मिलने की उम्मीद है। 11 और चिकित्सालयों के लिए भी भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर सभी पांच तहसीलों में एसडीएम लेखपालों के जरिए भूमि की तलाश में जुट गए हैं। सप्ताह भर में सभी उपजिलाधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में भूमि चिह्नित कर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन

उधारी के भवनों में संचालित होम्योपैथिक चिकित्सालयों के दिन अब बहुरने की उम्मीद है। दशकों से जिले में संचालित 16 होम्योपैथिक चिकित्सालयों के पास अपना भवन नहीं है। ये अस्पताल जिला चिकित्सालय, सीएचसी व पीएचसी के भवनों में संचालित हो रहे हैं। लंबे समय से सरकारों की उपेक्षा के चलते यह चिकित्सा पद्धति जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। ऐसे में सरकार ने इसको सशक्त बनाने के लिए सराहनीय पहल की है।
शासन ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी 16 होम्योपैथिक चिकित्सालयों को निजी भवन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित क्षेत्रों में भूमि चिह्नित की जाए ताकि जल्द से जल्द इन अस्पतालों का भवन बन सके। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने सभी एसडीएम से डेढ़-डेढ़ बिस्वा भूमि आबादी के निकट उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पांच चिकित्सालयों के लिए भूमि की तलाश पहले से ही चल रही है। अब 11 और चिकित्सालयों के लिए भी जमीन के चिह्नांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल के पास निजी भवन होने से संसाधनों में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। इससे मरीजों के उपचार में बेहतरी आएगी। चिकित्सकों व कर्मचारियों को भी काफी राहत मिलेगी। प्रत्येक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 मरीजों का उपचार होता है। इन सभी अस्पतालों को मिलाकर प्रतिदिन 700 से अधिक मरीज देखे जाते हैं।
अकबरपुर तहसील में कुल चार होम्योपैथिक अस्पताल संचालित हैं। अकबरपुर नगर, गांधीनगर, शहजादपुर के अलावा पहितीपुर, आलापुर तहसील के राजेसुल्तानपुर, मुबारकपुर पिकार, तेंदुआईकला, सिकंदरपुर व गोविंदसाहब, भीटी तहसील के अढ़नपुर, मिझौड़ा, हीड़ी पकड़िया, जलालपुर तहसील के जलालपुर, रफीगंज व टांडा तहसील के टांडा व टांडा शहरी में निर्माण होना है। इसके लिए संबंधित तहसील के एसडीएम भूमि की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें