फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दूर होगी सफाई, पेयजल व भ्रष्टाचार की समस्या

Sat, 27 May 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अशरफरपुर किछौछा नगर पंचायत के अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता में साफ सफाई, भ्रष्टाचार, शुद्घ पेयजल व आवागमन के लिए सड़कों को बेहतर करना है। ऐसे में बोर्ड की पहली बैठक में यह तय होगा कि नगर की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर हो। जल निकासी की नालियों के साथ ही सार्वजनिक स्थान, सड़क सभी स्थान स्वच्छ दिखेंगे। नगर पंचायत कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर किया जाएगा। जिससे जनता को न तो किसी काम के लिए भटकना पड़े और न ही रिश्वत देना पड़े। प्रत्येक घरों तक शुद्घ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य भी होंगे। इसके अलावा आम जनता से नगर में निषादराज गुह्य की प्रतिमा लगाने का किया गया वादा पूरा करूंगा। पात्रों को सरकार की योजनाएं मिलें, विशेष पैकेज के तहत अधिक काम हो इसके लिए प्रभावी प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें