फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जरूरतमंदों को साल भर मिलेगा निशुल्क अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 1126 कोटों से वर्ष भर निशुल्क गेहूं व चावल के साथ-साथ मोटा अनाज भी मिलेगा। शासन से हुई इस घोषणा का उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। उनका कहना है कि नववर्ष में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ा तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे से सब्सिडी युक्त अनाज हासिल करने वाले उपभोक्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत देते हुए नववर्ष का तोहफा दिया है। रकम देकर कोटे से चावल व गेहूं लेने वाले उपभोक्ताओं को अब इन अनाज के साथ-साथ मोटा अनाज भी निशुल्क मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शासन ने अब वर्ष भर निशुल्क अनाज उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है। शासन की घोषणा से जिले के 1126 कोटे से जुड़े चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कुल 1126 कोटे संचालित हैं। इनसे कुल 4,01,297 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इनमें पात्र गृहस्थी के 3,35,331 उपभोक्ता जबकि अंत्योदय के 65,967 राशन कार्डधारक शामिल हैं।
अंत्योदय राशन कार्डधारकों को 35 किग्रा. अनाज प्रति यूनिट मिलता है। इसमें 14 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा. चावल शामिल होता है। इसके अलावा पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किग्रा. अनाज मिलता हैै। इसमें दो किग्रा. गेहूं व तीन किग्रा. चावल होता है।
दोनों ही प्रकार के राशनकार्ड कार्डधारकों को तीन रुपये प्रति किग्रा. की दर से चावल व दो रुपये प्रति किग्रा. की दर से गेहूं मिलता है। इसके अलावा मोटा अनाज एक रुपये प्रति किग्रा. की दर से मिलता है। अब ये अनाज वर्षभर निशुल्क मिलेंगे।
संग्रामपुर के जसवंत सिंह ने कहा कि एक वर्ष तक निशुल्क अनाज दिए जाने की योजना अत्यंत सराहनीय है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच गेहूं व चावल निशुल्क मिलने से काफी राहत मिलेगी। बढ़ती महंगाई को देखते हुए इस योजना को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए।
कटरिया सम्मनपुर की मफीदुलनिशा ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि अब निशुल्क अनाज नहीं मिलेगा लेकिन जिस तरह वर्ष भर निशुल्क अनाज दिए जाने की घोषणा सरकार ने की है, वह अत्यंत सराहनीय है। इससे आर्थिक रूप से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी। सबसे बड़ी राहत तो यह है कि चावल के साथ-साथ गेहूं भी निशुल्क मिलेगा। इसके अलावा मोटा अनाज भी मिलेगा।
इसी महीने से कोटे से जुड़े उपभोक्ताओं को वर्ष भर निशुल्क अनाज मिलेगा। इसमें उन्हें गेहूं व चावल के साथ-साथ मोटा अनाज भी दिया जाएगा। इस संबंध में सभी कोटेदारों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-अखिलेश श्रीवास्तव, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें