फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बैठक तो कहीं प्रवास कर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिले में पहुंचकर दो दिन कैंप किया। रविवार को उन्हाेंने जहां कटेहरी व भीटी में लखपति दीदी को सम्मानित किया वहीं सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। गेस्ट हाउस में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियाें को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कटेहरी उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लगातार क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह में दूसरी बार यहां आए मंत्री ने कटेहरी, श्रवणक्षेत्र, केदारनगर, भीटी व खजुरी मंडल में जाकर कई पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहीं भोजन तो कहीं चाय पर चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उपचुनाव में भाजपा की बड़े अंतर से जीत की अपील की। मंडलों में प्रवास आगे भी करते रहने का भरोसा दिलाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें पूरे मन से इस उपचुनाव में लगना है।
मंत्री ने सोमवार को न्यू सर्किट हाउस में मोर्चों व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सह संयोजक व जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ उपचुनाव को लेकर समीक्षा की। कहा कि जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। कटेहरी की जीत नया इतिहास रचेगी। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने संगठन के प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पूर्व सांसद रितेश पांडेय, एमएलसी हरिओम पांडेय, जिपं अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, रमाशंकर सिंह, डॉ रणधीर सिंह, अवधेश द्विवेदी, रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप पटेल, बाल्मीकि उपाध्याय, आकाश वर्मा व दिवाकर ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




घायल को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को जब पीठापुर में मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा के घर जा रहे थे तभी देखा कि एक ई-रिक्शा दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। उसका चालक घायल अवस्था में पड़ा है। मंत्री ने फौरन अपना काफिला रुकवाया, इसके बाद एंबुलेंस आने तक वहां रुके रहे। बाद में उन्होंने स्ट्रेचर को पकड़कर घायल को खुद एंबुलेंस में सवार कराया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायल का बेहतर इलाज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें