फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कथा में दिया ईश्वर पर भरोसा रखने का संदेश

Sat, 11 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। गायत्री प्रज्ञा धाम पर चल रही प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम प्रवाचक बालक राम ने धर्म पर प्रकाश डाला। बताया कि सभी युगों में धार्मिक अनुष्ठानों में बाधाएं आती रहीं, लेकिन भगवान के भक्तों ने कभी हार नहीं मानी। भक्तों की पुकार पर भगवान स्वयं प्रकट होकर उनकी रक्षा करते हैं। भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा सुनाते हुए श्रोताओं को ईश्वर पर भरोसा रखने का संदेश दिया। कथा समापन पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला संयोजक डाॅ. सुधाकर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह, दयाराम अग्रहरि आदि ने व्यास पीठ की आरती उतारी। इस दौरान सत्यनारायण अग्रहरि, प्रेमचंद, आशीष अग्रहरि, एसएन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें