फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विधानसभा में गूंजा जलालपुर बाइपास निर्माण का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेडकरनगर। जाम के संकट से जूझ रहे जलालपुर तहसील मुख्यालय पर बाइपास निर्माण की आवाज विधानसभा में गूंजी। विधायक जलालपुर राकेश पांडेय ने सदन में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही जलालपुर में बस स्टेशन निर्माण व उर्दू बाजार के निकट पुल निर्माण पर जोर देते हुए विधायक ने कहा कि किसानों को राहत दिलाने के लिए समूचे जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।
विज्ञापन

जलालपुर नगर में जाम के बढ़ते संकट से न सिर्फ स्थानीय वरन बाहरी लोगों को भी आवागमन में प्रतिदिन मुश्किलें हो रहीं हैं। लंबे समय से यहां बाइपास निर्माण की जरूरत है। एक दो बार सर्वे भी हुआ लेकिन बात नहीं बनी। विधायक राकेश पांडेय ने अब सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, मरीज, व्यापारी तथा अन्य लोग जाम से परेशान होते हैं। इसे देखते हुए तहसील मुख्यालय को बाइपास निर्माण की सुविधा दी जाए।
विधायक ने वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध उर्दू बाजार में आने वाले व्यापारियों व स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए टोंस नदी पर पुल निर्माण की मांग की।आजमगढ़ से अंबेडकरनगर को जोड़ने के लिए भी पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि जलालपुर तहसील मुख्यालय को बस स्टेशन की भी जरूरत है। यह रेलमार्ग से नहीं जुड़ा है। ऐसे में यहां बस स्टेशन का निर्माण अविलंब कराया जाए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राकेश ने बिजली विभाग द्वारा मनमाने ढंग से छापा मारकर किसानों व आम लोगों के उत्पीड़न का मुद्दा भी सदन में उठाया। कहा कि कभी आधी रात तो कभी दो तीन बजे रात में बिजलीकर्मी गांव पहुंचकर किसानों को परेशान करते हैं। घरों में मोटर मिलने पर उसे खेतों में दिखाकर परेशान किया जा रहा है इसे तत्काल रोका जाए। बारिश न होने से किसानों को हो रही मुश्किलों का जिक्र किया। कहा कि पूरे जिले को अविलंब सूखाग्रस्त घोषित कर सभी किसानों को जरूरी सुविधाएं दिलाई जाएं।

विधायक बोले, गड्ढे बढ़ा रहे मुश्किल

अंबेडकरनगर। कटेहरी विधायक लालजी वर्मा ने जलजीवन मिशन योजना के तहत गांव-गांव गड्ढे खोदे जाने के बाद उसे दुरुस्त न करने का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार की तरफ से जो जवाब आया है वह ठीक नहीं है।
सरकार कोई एक गांव ऐसा बता दे जहां पर पाइपडालने के लिए गड्ढे खोदे जाने के बाद विभाग ने उसे दुरुस्त कराया हो। पूर्व मंत्री व विधायक ने कहा कि गड्ढे खोदे जाने के बाद उसे ठीक न कराने से गांव-गांव में लोगों को दिक्कतें बनी हुईं हैं। हादसे की स्थिति बनी हुई है। पूरी तरह से इसमें मनमानी की जा रही है। अंबेडकरनगर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गड्ढों के चलते हो रही दिक्कतों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें